इलाज के दौरान अस्पताल में सुभाष मांजी की हुई मौत

सीतारामपुर:-अंततः जिंदगी और मौत के लड़ाई में 58 नंबर वार्ड के 121 नंबर बूथ के टीएमसी अध्यक्ष सुभाष मांजी हार गए। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दुर्गापुर हेल्थ वार्ड में शुक्रवार कि शाम 4:00 बजे ली। वे ईसीएल के परवलिया कोलयरी के श्रमिक थे। 26 मार्च 2025 को द्वितीय पाली से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस धेमोमैन ग्राम आ रहे थे, कि इसी क्रम में सतईसा मोड़ के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए और उनके सिर में काफी चोट आई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की शाम 4:00 बजे उनकी मौत हो गई शनिवार को उनके पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को 58 नंबर वार्ड के पार्षद कार्यालय लाया गया। जहां उनके याद में 1 मिनट का  मौन धारण किया गया।  इस मौके पर पूर्व पार्षद रोहित नोनिया ने सर्वप्रथम उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पार्षद संजय नोनिया, धर्मवीर नोनिया, अनीता सिंह, विनोद यादव ,मनोज नोनिया, वार्ड के विभिन्न बूथों के टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।श्रीमांजी की मौत से पूरे 58 नंबर वार्ड में शोक की लहर है। उनके अस्मायिक  निधन से आम नागरिकों में काफी निराशा और शोक की लहर है। इस मौके पर पूर्व पार्षद रोहित नोनिया ने कहा कि सुभाष मांजी एक सक्रिय टीएमसी के कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी ही नहीं बल्कि 58 नंबर वार्ड के नागरिकों का क्षति हुआ है। उनके द्वारा जो सामाजिक कार्य किया जाता था।वहां अब उनकी कमी खलेगी। यह उनके परिवार के ही नहीं बल्कि पूरे वार्ड के लोगों की क्षति है। भगवान उनके परिवार को इतनी शक्ति दे कि इस पहाड़ से दुख को   वे लोग सह सके। में परिवार के साथ सदैव खड़ा हूं। गौरतलब है कि सुभाष मांजी अपने पीछे अपनी पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *