जामुड़िया मे धूमधाम से मनाया गया तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस

जामुड़िया:- जामुड़िया के न्यू केंदा मोड़ स्थित जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में वर्ष के पहले दिन गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की स्थापना दिवस का पालन किया गया।इस दौरान जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह द्वारा तृणमूल कांग्रेस का झंडा फहराया गया।वही स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान संबोधित करने हुए जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि 1 जनवरी 1998 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का गठन तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस से अलग होकर किया था।वही पार्टी स्थापना के 13 वर्ष बाद तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई लेकिन पार्टी को सत्ता में लाने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं को अपना बलिदान देना पड़ा है।माकपा के शासन काल में माकपा आश्रित गुणों द्वारा हजारों तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या किया गया था।उन्होंने कहा कि हरारो कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के बदौलत तृणमूल कांग्रेस सत्ता में है।उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी तीन बार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है और चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयारी शुरू कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पार्टी निर्देश के अनुसार सभी तृणमूल कांग्रेस कर्मी समर्थकों को एकजुट होकर आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना होगा।इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो अध्यक्ष सिद्धार्थ राना, उपाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती,महिला तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक दो अध्यक्ष पुतुल बनर्जी,उपाध्यक्ष सीउली बनर्जी,तृणमूल कांग्रेस नेता उदीप सिंह,सुकुमार भट्टाचार्य,लालटू काजी,संदीप सिन्हा,गोपीनाथ पत्रों,आदित्य लाहा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *