पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने किया सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन

कौशिक मुखर्जी: आसनसोल:- आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड के सी पी धौड़ा स्थित देवों मेमोरियल क्लब के द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार की सुबह पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ धेमोमैन  कोलयरी के अभिकर्ता आर एन तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित नोनियां, वर्तमान पार्षद संजय नोनिया, 59 नंबर वार्ड के पार्षद जाकिर हुसैन, इंकलाईन के प्रबंधक, अभियंता, कोलियरी जेसीसी सदस्य विनोद सिंह, भीम प्रसाद नोनियां, अमरनाथ शर्मा, प्रहलाद राम, सुभाष तिवारी, दिनेश नोनिया, मनोज नोनिया, शिव शंकर साव,विनोद साव, महिला नेत्री अनीता सिंह आदि उपस्थित थे। इसके पहले क्लब के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथि और सभी अतिथियों को पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद संजय नोनिया ने कहा कि देवन मेमोरियल क्लब अपने सरस्वती पूजा आयोजन को लेकर पूरे वार्ड में विख्यात है। यह क्लब न केवल धार्मिक कार्य बल्कि खेलकूद आयोजन करने के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। क्लब के द्वारा प्रति साल फुटबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। वहीं समय-समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता रहा है। इस क्लब के अध्यक्ष बिरजू नोनिया, सचिव धर्मवीर नोनिया, उपाध्यक्ष मनोज नोनिया और संजय नोनियां चार स्तंभ है। जिनके देखरेख में क्लब काफी प्रगति कर रही है। क्लब के द्वारा जरूरतमंदों के लिए कंबल, राशन भी वितरण किया जाता है। क्लब के सदस्य वार्ड के नागरिकों के हर सुख दुख में खड़ा रहते हैं। वही अभिकर्ता आर एन तिवारी ने कहा कि देवन मेमोरियल क्लब हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाता रहा है। क्लब का मुख्य उद्देश्य है कि वार्ड के नागरिकों को हर तरीका से मदद पहुंचाई जाए। ताकि वार्ड के नागरिक अच्छे से अपना जीवन यापन कर सके। क्लब के द्वारा सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक कार्य किए जाते रहे हैं। जिससे यहां के युवाओं को काफी लाभ मिलता है। इसका श्रेय पूर्व पार्षद रोहित नोनिया और पार्षद संजय नोनिया को जाता है। जिनके संरक्षण में यह क्लब प्रतिवर्ष सरस्वती पूजा के साथ अन्य कार्यों का सफलतापूर्वक आयोजन करता है। इसके लिए पूर्व पार्षद और पार्षद दोनों धन्यवाद के पात्र हैं। इस मौके पर क्लब के सदस्य सूरज नोनिया संजीत नोनिया करण नोनिया संजय नोनिया अमर नोनिया दीपक नोनिया सुनील भारती डॉक्टर महेश भारती आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि बीते 28 जनवरी को मेयर विधान उपाध्याय के द्वारा यहां एक भव्य यज्ञशाला का उद्घाटन किया गया था। 28 तारीख से ही सरस्वती पूजा के उपलक्ष में क्लब के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता का प्रवचन का आयोजन किया गया है। जिसकी पूर्णाहुति सोमवार की शाम हुई। इसके बाद मंगलवार की सुबह से 24 घंटा अखंड हरी नाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *