मेयर ने किया भव्य यज्ञशाला का उद्घाटन

कौशिक मुखर्जी: आसनसोल:- आसनसोल नगर निगम के वार्ड 58 के सीपी धौड़ा क्षेत्र के निवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित यज्ञशाला का विधिवत उद्घाटन मंगलवार की सुबह मेयर विधान उपाध्याय ने फीता काटकर किया। यज्ञशाला के उद्घाटन को लेकर स्थानीय निवासियों में  काफी खुशी है। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय के साथ उपमेयर  वसीम उलहक, आठ नंबर बोरो  के चेयरमैन,रविलाल टुडू,पार्षद संजय नोनिया, पूर्व पार्षद रोहित, नोनिया पार्षद उषा रजक, कोलयरी के अभिकर्ता आर एन तिवारी, मीर हासिम आदि उपस्थित थे। इसके पहले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मेयर विधान उपाध्याय और सभी अतिथियों को बाजा गाजा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यज्ञशाला  कमेटी के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प पुंज देकर स्वागत किया गया। इस यज्ञशाला का निर्माण आसनसोल नगर निगम के द्वारा 28 लाख रुपए के लागत से करवाई गई है। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यहां के निवासियों के मांग को देखते हुए उन्होंने इस यज्ञशाला के निर्माण के लिए कोष अनुमोदित किया। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता है। उनकी हर समस्याओं का हर संभव समाधान करने का प्रयास करता है। चाहे वह सड़क, बिजली, पानी की समस्या हो अथवा सामाजिक या धार्मिक कार्य सभी के लिए आसनसोल नगर निगम अपने नागरिकों के साथ तत्पर्यता के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि आगे भी मैं यहां के समस्याओं के समाधान करने के लिए सदैव खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस यज्ञशाला के निर्माण होने से यहां के लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुष्ठान करने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़ावा मिलेगा। वही उपमेयर  वसीम उलहक ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा 28 लाख रुपए की लागत से इस यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। जिसका आज उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने हम लोगों को शिक्षा दी है कि हमेशा लोगों के साथ में खड़े रहे। उनके समस्याओं का निदान करें। इसी मंत्र को लेकर आसनसोल नगर निगम मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में विकास का सैलाब लाया है। आसनसोल नगर निगम  अपने नागरिकों को छोटी सी छोटी समस्याओं का निदान करता है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम सड़क, बिजली,पानी, नाला का ही निर्माण नहीं करवाता बल्कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए भी अपना योगदान करता है। उन्होंने कहा कि 1 साल के अंदर आसनसोल नगर निगम का प्रयास है कि जल परियोजना के तहत घर-घर पानी पहुंचा दिया जाए। इस क्षेत्र में लगभग 80% कार्य हो चुका है। जो शेष बचा है उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वोट के लिए कार्य नहीं करती। इसका प्रमाण है कि गंगासागर मेला के समय राज्य सरकार के द्वारा कैंप लगाया गया। आने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त सेवा दी गई। जो लोग आ रहे थे। वे दूसरे प्रदेश के थे। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने सेवा भावना के तहत शिविर का आयोजन किया। क्योंकि वे हमारे मतदाता नहीं थे। जिसमें आसनसोल नगर निगम के द्वारा भी चार शिविर लगाई गई। जबकि पार्षद संजय नोनिया ने कहा कि यहां के लोगों को बहुत दिनों से मांग थी कि यहां एक भव्य यज्ञशाला का निर्माण करवाया जाए। इसके लिए वह मेयर विधान उपाध्याय से आवेदन किये। मेयर ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए यज्ञशाला के लिए कोष अनुमोदित कर दिया। पार्षद ने कहा कि यह यज्ञशाला केवल एक संरचना नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने का प्रयास है। इससे हमारे समुदाय को एकजुटता का अनुभव होगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के अनुष्ठान करने में बढ़ावा मिलेगी। इस मौके पर देवन मेमोरियल क्लब के अध्यक्ष धर्मवीर नोनिया, मनोज नोनिया, विनोद साव, महिला नेत्री अनीता सिंह, करण नोनिया, सूरज नोनिया, अमर नोनिया समेत सैकड़ो की संख्या में 58 नंबर वार्ड के विभिन्न बूथों के महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *