सत्यनारायण सिंह: रानीगंज:- रानीगंज लायंस क्लब के सभागार में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर क्लब द्वारा हर वर्ष प्रकाशित होने वाली “काला हीरा” नामक वार्षिक मैगजीन का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीगंज सियारसोल राज हाई स्कूल के हेडमास्टर तापस कुमार चट्टोपाध्याय,रानीगंज लायंस जेडीएमसी डीएवी पब्लिक स्कूल के एमिनेंट टीचर्स पी.के. आदित्य ओर मानस कुमार बनर्जी समेत कई शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अलोक बगड़िया,सचिव वाणी खैतान,उपाध्यक्ष चैताली बासु,काला हीरा मैगजीन की संपादक लायन रीना खैतान,सह-संपादक गौरव झुनझुनवाला, स्नेहा साव,आर.पी. खैतान,सुशील गनेरीवाल, हर्ष वर्धन खैतान, रोहित खैतान, मुकेश गुप्ता, राजेश जिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष अलोक बगड़िया ने कहा शिक्षक समाज की वह नींव हैं, जिन पर भविष्य की इमारत खड़ी होती है। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। वहीं काला हीरा मैगजीन की संपादक लायन रीना खैतान ने कहा इस मैगजीन के जरिए हम हर वर्ष समाज और शिक्षा से जुड़े रचनात्मक कार्यों को सामने लाने का प्रयास करते हैं। शिक्षक दिवस पर इसका लोकार्पण होना बेहद खास है।