रानीगंज:- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 67वें निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। पिछले छह दशकों से अधिक समय से लायंस क्लब के “पहले समाज के सेवा” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज में रोके जा सकने वाले अंधत्व को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस शिविर में ज़रूरतमंद मरीजों के लिए नेत्र जांच, विशेषज्ञ परामर्श और शल्य चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित लायन बिष्णु बजोरिया,लायन प्रदीप नैय्यर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन शेख मोहिनुद्दीन एवं लायन एम.पी. अग्रवाल उपस्थित थे। जिन्होंने लायंस क्लब के इस निरंतर कार्य सेवा की सराहना करते हुए कहां कि संस्था का समाज के प्रति यह समर्पण सराहनीय है और निःस्वार्थ भाव से की गई यह सेवा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।”
इनके आलवा इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष लायन आलोक बगड़िया, राजेश जिंदल, मंजीत सिंह,वाणी खैतान, हर्ष खैतान, डॉ बाशु सहित अन्य उपस्थित रहे। इस सेवा कार्य के मुख्य दानदाता श्री अजय क्याल (क्याल फाउंडेशन के प्रतिनिधि) एवं क्याल परिवार, जिनके सहयोग से यह शिविर सफल हुआ। लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष लायन आलोक बगड़िया ने कहा कि यह शिविर केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का प्रतीक है। वहीं साइट फर्स्ट चेयरमैन लायन मनजीत सिंह और सचिव लायन वाणी खेतान ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संदेश हेलन केलर के शब्दों में स्पष्ट है—अकेले हम बहुत कम कर सकते हैं, लेकिन मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। यह शिविर एक बार फिर रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों के जीवन में रोशनी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।