আসানসোল ✍ Final Exposer

ईसीएल के सतग्राम-श्रीपुर क्षेत्र मे भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन


सत्यनारायण सिंह: जामुड़िया:- राजभाषा (हिंदी) माह, 2025 के अंतर्गत ईसीएल के सतग्राम-श्रीपुर क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आज आधुनिक हिंदी गद्य के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री रोबिन थौनाओजा के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संजय भौमिक तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतेंदु हरिश्चंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने से हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात् राजभाषा नोडल अधिकारी श्री दीपक वर्मा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतेंदु ने अपने संक्षिप्त जीवनकाल में हिंदी भाषा और साहित्य के उत्थान के लिए अमूल्य कार्य किए।

F

Final Exposer

Final Exposer এর রিপোর্টার