ईद ए मिलाद उल नबी पर्व के मद्देनजर रानीगंज थाना की ओर से किया गया शांति समिति बैठक

सत्यनारायण सिंह: रानीगंज:- ईद ए मिलाद उल नबी पर्व को लेकर रानीगंज थाना की ओर से थाना सभागार में इलाके के सभी धर्मों के लोगो को लेकर एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ईद ए मिलाद उल नबी पर्व का जुलूस व अन्य कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इस बैठक मे पुलिस अधिकारीयों के साथ साथ जनप्रतिनिधि और सभी धर्मो के प्रतिनिधियों ने भाग  लिया। वही बैठक में सभी से ईद ए मिलाद उल नबी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई, कहा गया कि ईद ए मिलाद उल नबी खुशी का पर्व है.और इससे शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल मे मानना चाहिये।रानीगंज एक भाईचारे वाला इलाका है, जहां सभी समुदाय मिल-जुलकर पर्व और त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न करते हैं। इसी परंपरा को बनाए रखते हुए नवी दिवस पर्व को भी शांति और एकजुटता के साथ मनाना है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के किसी भी आचरण से किसी अन्य धर्म के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या ना हो इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन की हर दिशा निर्देश को मानकर चलने का भी आग्रह किया..किसी भी तरह के अफवाहों से बचें और कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें.इस मौके पर रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता,पंजाबी मोड़ फाड़ी के इंचार्ज करतार सिंह, बल्लवपुर फाड़ी के इंचार्ज सोमेन बनर्जी,निमचा फाड़ी के इंचार्ज बुद्धदेब गायेन, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी अनंता राय, पार्षद सह तृणमूल कांग्रेस रानीगंज टावन अध्यक्ष रुपेश यादव,रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद नेहा शाव,समेत रानीगंज के विभिन्न मस्जिदो के इमाम अन्य उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *