रानीगंज में मारवाड़ी युवा मंच की पहल एवं विमल कुमार सराफ के सहयोग से रामगोपाल सराफ विद्यापीठ और बालाजी मंदिर में वाटर कूलर मशीन स्थापित


सत्यनारायण सिंह: रानीगंज:- मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की ओर से सामाजिक सेवा की एक और मिसाल पेश की गई। मंच की पहल पर रानीगंज के बल्लभपुर स्थित रामगोपाल सराफ विद्यापीठ और बालाजी मंदिर में वाटर कूलर मशीनें लगाई गईं,यह कार्य स्व.बजरंग लाल सराफ और बिरमा देवी सराफ की याद में विमल कुमार सराफ एवं उनके परिवार के सहयोग से संभव हुआ। उद्घाटन स्वयं विमल सराफ व उनके परिजनों ने किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों के बीच फूड पैकेट, पेन और चॉकलेट भी बांटे गए। कार्यक्रम में विष्णु सराफ,सौरव सराफ, मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रतीक मोर,मुख्य सलाहकार राजेश जिंदल, सचिव अमित बाजाज,कोषाध्यक्ष अमित गोयल,आयुष झुनझुनवाला,दीपक गुप्ता, शिवम केडिया,राज काजोड़िया,राहुल झुनझुनवाला सहित महिला शाखा देवी शक्ति की सह-अध्यक्ष दीप्ति सराफ,प्रिया बजाज, शिखा सराफ,उदिता भुवालका,यशिका शर्मा तथा विद्यालय शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। इस संदर्भ में विमल सराफ ने कहा की लंबे समय से इच्छा थी कि बालाजी मंदिर के सामने वाटर कूलर लगाया जाए। यहां हर रोज हजारों की संख्या मे लोग गुजरते हैं और गर्मी में उन्हें पेयजल की भारी दिक्कत होती है। यहां वाटर कूलर लगने से अब सभी को सुविधा मिलेगी, साथ ही विद्यालय में लगी मशीन से बच्चों को भी काफी लाभ होगा। मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के मुख्य सलाहकार राजेश कुमार जिंदल ने कहा कि इस विद्यालय में करीब 1400 विद्यार्थी पढ़ते हैं और बालाजी मंदिर मे प्रतिदिन हजारों दर्शन करते है इसके साथ इलाके के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। दोनों ही जगहों पर वाटर कूलर मशीन लगने से विद्यार्थियों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। महिला शाखा की सह-अध्यक्ष दीप्ति सराफ ने कहा कि बालाजी मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। यहां बजरंगबली की मूर्ति को स्वप्न आदेश के बाद स्थापित किया गया था और तब से यहां भव्य पूजा होती रही है। उन्होंने कहा कि मंच और इसकी महिला शाखा देवी शक्ति समाजहित के कार्यों में हमेशा आगे रहती है। इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और कहा कि इससे गर्मी के दिनों में आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *