दुर्गापुर के मुचीपाड़ा यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान:सड़क पर उतरे यमराज ने पढ़ाया यातायात का पाठ

दुर्गापुर के मुचीपाड़ा यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान:सड़क पर उतरे यमराज ने पढ़ाया यातायात का पाठ


 सत्यनारायण सिंह: दुर्गापुर:- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है.ऐसे मे दुर्गापुर के मुचीपाड़ा यातायात पुलिस ने इलाके मे यातायात जागरूकता का संदेश देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। यहां यमराज’ सीधे सड़क पर उतर आए! लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। यह एक अनोखा जागरूकता अभियान था। यातायात पुलिस ने अब आम लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए अभिनय का रास्ता अपनाया है। यह अभिनव रणनीति उन लोगों के लिए है जो बिना हेलमेट के बाइक चलाने के आदी हैं। इसी तरह दुर्गापुरे जागरूकता अभियान की कमान यमराज ने संभाल कर सड़कों पर लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया.यातायात अधिकारी के साथ यमराज के वेश में एक व्यक्ति सड़क पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को रोककर उसे कड़ी फटकार लगाई गई एक तरफ चेतावनी, तो दूसरी तरफ संदेश, दिया गया कि”जीवन एक ही है, अगर नियमों का पालन नहीं किया, तो परिणाम यमराज के हाथों में हैं!” दुर्गापुर के मुचीपाड़ा मोड़ पर यातायात पुलिस की ओर से यह कार्यक्रम काफी देर तक चला।वही सड़क पर लोग रुककर इस अनोखे जागरूकता अभियान को देखते रहे। कई लोगों ने कहा, “अगर आप इस तरह प्रचार करते हैं, तो संदेश आसानी से दिमाग में बैठ जाता है।” यातायात अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि केवल कानून बनाना ही काफी नहीं है, लोगों को समझाना भी होगा और इसीलिए ये अनोखा पहल किया गया। दुर्गापुर की सड़कों पर ऐसा जागरूकता अभियान अभी कुछ और दिन चलता रहेगा। अंत में, पुलिस का संदेश यही है कि बस एक ही नियम का पालन करें, सुरक्षित रहें। वरना अचानक ‘यमराज’ आपके सामने आ सकते हैं।

CATEGORIES

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )